छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: DPI ने 1654 TGT पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया — हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान में मिलेंगी नौकरियां; 25 अक्टूबर को परीक्षा

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1654 रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 25 अक्टूबर 2026 है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) छत्तीसगढ़ ने राज्य की सरकारी माध्यमिक शालाओं में शिक्षक (TGT — Trained Graduate Teacher) के 1654 पदों पर सीधी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यह उन युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शायद सबसे बड़ा मौका है जो लंबे समय से इस प्रतीक्षा में थे।

लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 25 अक्टूबर 2026 है। उपरोक्त विज्ञापित पदों के लिए की जाने वाली नियुक्ति उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) कमांक 019668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश/निर्णय के अध्यधीन रहेगी।

कुल 1654 रिक्तियां TGT के लिए हैं। पात्रता के लिए संबंधित विषय में 45% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और डी.एड/बी.एड/डी.एल.एड डिग्री होनी चाहिए। साथ ही TET पेपर-II पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

परीक्षा के लिए राज्य के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। राज्य सरकार की व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बाद जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

इसके अलावा लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षक (E एवं T संवर्ग) के 2292 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया है और आवेदन CG Vyapam के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

इस तरह कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ में इस बार 3946 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती होगी जो प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button