छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब के पहुना होंगे रजत, अध्यक्ष ने किया आमंत्रित

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने वरिष्ठ आईएएस मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा हेतु आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से रायपुर प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश की तर्ज पर पत्रकारों के बीमा संबंधी प्रस्तुत प्रस्ताव, प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार के लिए राशि आबंटन, तथा सरकार और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के मुद्दे शामिल रहे।
जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वस्त किया कि वे जल्द ही प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों से प्रत्यक्ष एवं अनौपचारिक संवाद करेंगे। इस दौरान वे पत्रकारों के सुझाव सुनेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया प्रेस क्लब द्वारा गणमान्य जनों के साथ संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हमर पहुना” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की श्रृंखला में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल को प्रेस क्लब में आमंत्रित किया है। जल्द ही जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल पत्रकारों से मिलने प्रेस क्लब आएंगे। जिससे संवाद और सहयोग की दिशा में ठोस पहल हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button