अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने का झांसा, कथित तांत्रिक की पिटाई; नोटों की बारिश का वीडियो वायरल

बिलासपुर। ढाई लाख रुपये को ढाई करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले कथित तांत्रिक की पिटाई का मामला सामने आया है। रतनपुर थाना क्षेत्र में ठगी के शिकार युवकों ने आरोपी तांत्रिक और उसके साथियों को बीच सड़क रोककर जमकर पीट दिया। इस पूरे मामले से जुड़ा ‘नोटों की बारिश’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कथित तांत्रिक विजय कुमार राज (48), निवासी दीपका, कोरबा ने बिल्हा के संबलपुरी गांव में एक सरपंच पति के घर अनुष्ठान का वीडियो बनाया था। वीडियो में पैसों की गड्डियों के सामने पूजा-पाठ और ऊपर से नोटों की बारिश दिखाई गई, जिसे देखकर कोरिया जिले के चार युवक झांसे में आ गए। आरोपियों ने 30 जनवरी को उन्हें बिल्हा बुलाकर ढाई लाख रुपये ठग लिए।

जब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और वे पैसे वापस मांगने पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 31 जनवरी की रात रतनपुर के पास ढाबे में पीड़ितों ने तांत्रिक को पकड़ लिया और मारपीट की। इस दौरान कार, मोबाइल और नकदी लूटने का भी आरोप है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी में तांत्रिक के साथ तीन महिलाएं और एक सरपंच पति की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button