छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में एक महिला से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना पार्वती नगर इलाके की है, जहां सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि महिला मोहल्ले से एक बच्चे को उठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की गतिविधियों पर लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे घेर लिया। बच्चा चोरी के संदेह में लोगों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल महिला की पहचान और घटना की सच्चाई की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वास्तव में बच्चा चोरी की कोशिश हुई थी या फिर यह महज अफवाह के चलते हुई घटना है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button