अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

जमीन में दफन मिला युवक का शव, हाथ-पैर बाहर दिखने से खुला सनसनीखेज मामला

रायपुर। रायपुर की राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभाटा गांव में जमीन में दफन एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने सुनसान इलाके में मिट्टी के नीचे दबा शव देखा, जिसके हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कुछ ग्रामीण गांव के सुनसान इलाके से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर इस भयावह दृश्य पर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला। शव का चेहरा मिट्टी से ढंका हुआ था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

हाथ में बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान नितेश बत्रा के रूप में हुई, जो रायपुर के शदाणी दरबार क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का प्राथमिक अंदेशा है कि युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी यह भी सामने आई है कि युवक के लापता होने की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button