अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी: अभनपुर में दफन मिला शव, उरला में मिला कंकाल

रायपुर । राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। अभनपुर थाना क्षेत्र में जहां एक युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला, वहीं उरला इलाके में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अभनपुर में मिट्टी में दबा मिला युवक का शव
रायपुर ग्रामीण पुलिस के अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक शव देखा, जो आधा मिट्टी में दबा हुआ था। शव का एक हाथ और पैर बाहर नजर आ रहा था, जबकि बाकी हिस्सा मिट्टी के नीचे दबा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान करने की कोशिश की। मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा (25 वर्ष), निवासी शदाणी दरबार क्षेत्र के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक के गुम होने की शिकायत पहले से थाने में दर्ज थी।
प्रारंभिक तौर पर यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

उरला में मिला नर कंकाल
इसी बीच रायपुर कमिश्नरेट के उरला थाना क्षेत्र के मेटल पार्क इलाके में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की गई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले दर्ज कराई गई थी।

जांच में जुटी पुलिस
दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। अभनपुर में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि उरला में मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही दोनों मामलों की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button