अपराध और हादसाछत्तीसगढ़देश दुनियां

माइनिंग निवेश के नाम पर भाजपा नेत्री से करोड़ों की ठगी, कारोबारी पर FIR

बिलासपुर। बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री ने झारखंड के रांची निवासी कारोबारी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपए की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उनकी मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़ा व्यवसायी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया और धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा।

महिला ने आरोप लगाया कि भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने दिल्ली में उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। यह रकम आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से दी गई। आरोपी निवेश के नाम पर नकद राशि मांगता रहा और बाद में पैसे लौटाने के बजाय धमकाने लगा।

मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भाजपा नेत्री ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी संजय सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लेनदेन और आरोपों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button