रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक हासिल करने वाले यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती शक्ति और देश के खिलाड़ियों की विश्वस्तरीय क्षमता का प्रमाण है। उनका संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण युवाओं को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देशवासियों को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
