छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ Weather Update: फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का मौसम

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। बीते 24 घंटों में भी कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, हालांकि अब तक राज्य में कुल मानसूनी वर्षा सामान्य से करीब 3 प्रतिशत कम बनी हुई है।

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 से 8 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में विशेष सतर्कता की सलाह

रायपुर सहित मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • गरज-चमक के दौरान पेड़ों और खुले मैदानों में खड़े न हों।
  • बिजली गिरने की आशंका होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पर विशेष सावधानी बरतें।
  • मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button