अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

सूरजपुर : बनारस जा रही श्रद्धालुओं की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 घायल

सूरजपुर। जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह हादसा लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत स्थिर है, जबकि अन्य का इलाज निगरानी में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी (बनारस) के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button