अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

सरकटी लाश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी रामू नेताम गिरफ्तार

कोंडागांव। विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभर्री के जंगल में मिली सरकटी लाश के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस निर्मम हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी रामू नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 दिसंबर 2025 को चनाभर्री के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही विश्रामपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान लछिन्दर पांडे, निवासी ग्राम बाड़ागांव के रूप में हुई। हत्या की क्रूरता को देखते हुए मामला बेहद संवेदनशील बन गया था।

जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते लछिन्दर पांडे की बेरहमी से हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर 2025 को मुख्य आरोपी श्यामलाल नेताम को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका छोटा भाई रामू नेताम घटना के बाद से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार दबिश देते हुए पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को धमतरी जिले के खैरभर्री गांव से फरार आरोपी रामू नेताम पिता गंगाराम नेताम (उम्र 24 वर्ष), निवासी कुररूभाट, थाना विश्रामपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button