छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: 12 जिलों के SP बदले — भावना पांडेय को धमतरी, हरीश राठौर को कोरिया की कमान

छत्तीसगढ़ में पुलिस अधीक्षक समेत आईजी लेवल के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। भावना पांडेय को धमतरी जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उप निरीक्षक देवशरण सिंह को रायपुर नगर से हटाकर जिला दुर्ग भेजा गया है। इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग नक्सल प्रभावित जिलों में की गई है।

सरकार के इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल से यह संकेत मिलता है कि सरकार आगामी महीनों में कानून व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए नई टीम तैयार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button