छत्तीसगढ़

सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक 18 को

रायपुर। हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में 18 जनवरी को दोपहर 1 बजे सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज प्रदेश इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के संस्थापक दाऊ जी पी. चंद्राकर करेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज प्रदेश इकाई के प्रमुख श्री अनिल दुबे सहित जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, वेगेद्र सोनबेर, विमल ताम्रकार, छन्नू साहू, महेंद्र कौशिक, अशोक कश्यप, शिव ताम्रकार, रघुनंदन साहू, गोवर्धन वर्मा, धनाराम साहू, श्यामूराम सेन, चंद्रप्रकाश साहू, गंगाराम साहू, लक्ष्मी निषाद, चिंतामणि सोनबेर, धीरेंद्र वर्मा, गंगा प्रसाद कंवर सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। चर्चा के उपरांत 26 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा के लिए विभिन्न जिलों के संचालक एवं प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही रथ यात्रा के रूट का भी निर्धारण किया जाएगा।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, छसपा, छबेस, छात्र संघ तथा महिला समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। आयोजन को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button