छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी: राजनांदगांव में पारा 40.5°C

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम शुष्क बना रहा। 14 मार्च को राजधानी रायपुर में हल्की धुंध (हैज) रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button