अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड, सोशल मीडिया पर शिक्षिका का वीडियो वायरल

रायपुर। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब सिर्फ युवक ही नहीं, बल्कि युवतियां भी खुलेआम तलवार और अन्य घातक हथियारों के साथ फोटो-वीडियो साझा कर रही हैं। हाल ही में एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथ में तलवार लहराती नजर आ रही है।

वायरल प्रोफाइल के अनुसार युवती का नाम श्रद्धा शर्मा बताया जा रहा है, जो खुद को लेक्चरर बताती है। जांच में सामने आया कि वह रायपुरा स्थित पंडित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल में पढ़ाती है। इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि एक शिक्षिका द्वारा इस तरह का प्रदर्शन समाज और विद्यार्थियों के लिए गलत संदेश देने वाला माना जा रहा है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पहले से ही सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। ऐसे में अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रेंड युवाओं में बढ़ती आक्रामकता और सोशल मीडिया पर दिखावे की संस्कृति को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button