अपराध और हादसा

जादुई सिक्के बताकर कर रहे थे 1 लाख की ठगी

मंड्या । जिले के नागमंगला में भगवान की तस्वीर लगे तांबे के सिक्के को 1 लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे 2 ठगों को लोगों ने ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सोशिल मीडिया पर बेंगलुरु का एक शख्स, ठगों के संपर्क में आ गया। फिर ठगों ने बताया कि उनके पास राम-लक्ष्मण के सिक्के हैं। ये जादुई शक्ति वाले हैं। ये सिक्के जिसको मिल गए उसकी किस्मत बदल जाएगी।
इसके बाद ठगों ने 1 लाख रुपये में सौदा तय किया और उस शख्स को मंड्या जिले के नागमंगला इलाके में बस स्टैंड के पास बुलाया। शख्स वहां पर पहुंचा और ठगों ने उसे भगवान राम-लक्ष्मण की तस्वीर बने सिक्के थमा दिए। फिर वे वहां से जल्दबाजी में जाने लगे। इसको लेकर सिक्के खरीदने वाले को शक हो गया और उसने शोर मचा दिया। फिर मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ठगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके से फरार हो गया एक आरोपी
नागमंगला पुलिस ने आरोपी यशवंत राव और सुधीर को अरेस्ट कर लिया है, जबकि उनका एक और साथी अभी फरार चल रहा है। पुलिस ये जानने की कोशिश में है कि लकी Coin का झांसा देकर इन आरोपियों ने और कितने लोगों को अब तक ठगा है।

लालच ही है ठगों का बड़ा हथियार
यह घटना फिर से साबित करती है कि लालच के नाम पर ठगने वाले आज भी लोगों का आसानी से फंसा रहे हैं। वक्त रहते शक करना और लोकल लोगों की सावधानी से ठग पकड़े गए। यह केस जनता के लिए नजीर है कि किसी भी जादुई शक्ति या भाग्य बदलने के दावे पर अपनी आंखें बंद करके विश्वास करना भारी पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button