अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर के कोटा में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के कोटा इलाके में शुक्रवार को एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही ट्रांसफॉर्मर से ऊंची लपटें और काला धुआं उठने लगा, जिसे दूर-दूर तक देखा गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई, ताकि आग और अधिक न फैल सके। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

प्रशासन और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button