छत्तीसगढ़

बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने सुभाष अग्रवाल, संतोष बैद मीडिया प्रभारी

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने अपने व्यापार प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल को प्रदेश संयोजक और संतोष बैद को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी संगठन की ओर से जारी सूची में व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत करने और व्यापारिक वर्ग के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया है। नए पदाधिकारियों को संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महासचिव पवन साय और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल द्वारा दिए गए इस दायित्व को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

बैद ने यह भी कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संगठन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button