अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या, घटना स्थल से मुखौटा बरामद

जांजगी-चांपा। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। दोनों बीती रात अपने घर में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को घटना स्थल पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिससे आरोपियों के भागने की दिशा का अंदाजा लगाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए मुखौटा पहनकर आए थे।
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे लूट और चोरी की नीयत से की गई हत्या मान रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button