अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

न्यू राजेंद्र नगर में जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, 28 हजार नकद जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित महिला मंडल भवन के पास कुछ लोग ताशपत्ती से रुपए का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28,500 रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त की है। मामले में थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 190/26 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पवन कस्तुरिया उर्फ बब्बु और अमित दीप उर्फ डेविड शामिल हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button