छत्तीसगढ़

रायपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों के तबादले

रायपुर । साल के अंतिम दिन रायपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी रायपुर ने देर रात तबादलों के आदेश जारी करते हुए मैदानी इलाकों में पदस्थ 119 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 4 टीआई, 18 एसआई और 37 एएसआई सहित बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा कई प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी इधर से उधर किए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत जिले के तीन प्रमुख थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, जिससे थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

आदेश के मुताबिक, सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाने का नया टीआई बनाया गया है। वहीं एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सुनील दास को गंज थाना टीआई का प्रभार सौंपा गया है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के इस बड़े स्तर पर हुए तबादले से जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण पर बेहतर नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button