छत्तीसगढ़

डाॅ. गिरीश चंदेल बने ‘स्टीयरिंग सह प्रोजेक्टर माॅनीटरिंग समिति’ के सदस्य

रायपुर। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा देश में जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए संचालित “राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना” के तहत विभिन्न राज्यों में जैव प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना की जा रही है।

इन जैव प्राद्योगिकी पार्कों की स्थापना राज्यों के सहयोग से की जा रही है। इन जैव प्रौद्योगिकी पार्कों की स्थापना के लिए वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित “स्टीयरिंग सह प्रोजेक्टर माॅनीटरिंग समिति” में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल को सदस्य बनाया गया है। यह समिति विभिन्न बायोटेक पार्कों के परियोजना प्रतिवेदन को मंजूरी देने के साथ ही उनके क्रियान्वयन की माॅनीटरिंग भी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button