अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में कलयुगी बेटे ने मां की हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के मगरवाय गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही 65 वर्षीय मां की हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा बताया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी घरेलू विवाद के कारण आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के अंदर महिला का शव गंभीर चोटों के साथ मिला, विशेषकर सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button