अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

पाखंजूर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

कांकेर। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आलदंड गांव में आदिवासी युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई है। पीड़ित युवक दसरु पद्दा पिता चैतू पर आरोप है कि जंगल में पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और डंडे से उसके गुप्तांग को दबाया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों के अनुसार, युवक से माओवादियों के नाम पूछे गए और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे प्रताड़ित किया गया। गंभीर अवस्था में उसे झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा गया। आरोप यह भी है कि इसके बाद पुलिस उसे कोडोनार लेकर गई, जहां फिर से मारपीट की गई।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों और परिजनों ने पाखंजूर थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की मांग उठ रही है, जबकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button