अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कस्टम मिलिंग घोटाला: दीपेन चावड़ा के खिलाफ ACB-EOW ने चालान पेश किया

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में गिरफ्तार दीपेन चावड़ा के खिलाफ एसीबी–ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को अदालत में चालान पेश कर दिया। चावड़ा को नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया था।

जांच अधिकारियों के अनुसार, चावड़ा से ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो दिखाते हैं कि उसने करीब 20 करोड़ रुपये लोकसेवकों के लिए एकत्र किए थे। ब्यूरो ने बताया कि वह ईओडब्ल्यू में दर्ज अन्य मामलों में भी लगभग 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा अवैध लेनदेन से जुड़ा मैनेजर बताया गया है।

यह मामला आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 01/24 से जुड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, चावड़ा अनवर ढेबर का करीबी माना जाता है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद 9 दिसंबर 2025 को भ्र.नि.अधि. रायपुर की अदालत में चालान जमा किया गया।

कस्टम मिलिंग स्कैम में इससे पहले फरवरी 2025 में तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर के खिलाफ और अक्टूबर 2025 में अनवर ढेबर व अनिल टुटेजा के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button