छत्तीसगढ़

चार IFS अधिकारियों तबादला, देखें आदेश…

रायपुर । राज्य शासन ने चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सूची में 2004, 2013, 2015 और 2017 बैच के अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार:
नवीद शुजाउद्दीन (2004 बैच) को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन नीति विश्लेषण) के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) नियुक्त किया गया है। वे अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में ही पदस्थ रहेंगे।

रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच) को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्या., नवा रायपुर से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर बनाया गया है।

रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. (2015 बैच) का तबादला वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा किया गया है।
जाधव सागर रामचन्द्र (2017 बैच) को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) के पद पर अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।
तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button