
रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी भवन एवं आजाद चौक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और उनके सत्याग्रह के सिद्धांतों पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में छसपा, सर्व छत्तीसगढ़ किसान समाज तथा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं शालेय छात्र संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
कार्यक्रम के तहत आजाद चौक में छत्तीसगढ़ी भाषा के मुद्दे को लेकर गांधीवादी तरीके से एक दिवसीय सत्याग्रह भी आयोजित किया जाएगा। सत्याग्रह में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी बात रखेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बड़ी बैठक में अनिल दुबे, जी.पी. चंद्राकर, लाला राम वर्मा, महेंद्र कौशिक और चेतन देवांगन प्रमुख रूप से शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों और सत्याग्रह के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।




