छत्तीसगढ़

रायपुर–नवा रायपुर में शीतलहर का प्रकोप तेज, माना एयरपोर्ट क्षेत्र में अंबिकापुर जैसी ठंड

रायपुर। राजधानी रायपुर, माना और नवा रायपुर बीते दो दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। माना एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां का तापमान अंबिकापुर जैसी ठंड दर्ज कर रहा है।

दिन और रात के तापमान में लगभग 20 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी सहित आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5–6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। माना–नवा रायपुर क्षेत्र में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। अंबिकापुर में भी तापमान 5.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। पहाड़ी एवं सीमावर्ती जिलों—विशेषकर मैनपाट—में ओस जमने जैसी स्थिति बन गई है।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भी ठंड का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों (सोमवार व मंगलवार) में रायपुर समेत प्रदेश के 20 से अधिक जिलों—जैसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कोरबा—में शीतलहर जैसी स्थिति जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुबह–शाम ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button