अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

चाय न बनाने पर कलयुगी बेटे ने फरसे से कर दी मां की हत्या

चिरमिरी। नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ा कि एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

ग्राम लामीगोड़ा, वार्ड क्रमांक 1 में रहने वाले अर्जुन सिंह (34) ने चाय बनाने से मना करने पर अपनी मां शांति बाई (65) पर लोहे के फरसे से कई वार कर दिए। घटना स्थल पर ही शांति बाई की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी खुद पोड़ी थाने पहुंचा और अपराध स्वीकार करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फरसा भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर यह जघन्य अपराध किया। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button