अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बिलासपुर में पुलिस का सख्त रुख: स्पा सेंटरों पर कार्रवाई, ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन, नशा व सट्टे पर शिकंजा

बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग मोर्चों पर सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर दबिश दी। अभियान के दौरान 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार के एसीसी स्पा, भारतीय नगर के दर्शना स्पा, मैग्नेटो के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा की सघन जांच की गई। जांच में अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर स्पा प्रबंधकों अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इधर, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस ने शहर के तीन प्रमुख सेक्टरों—अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, कांत वर्मा मार्ग तथा महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक—को “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित करने की पहल की है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक माह तक विशेष निगरानी और सख्त कार्रवाई होगी। अभियान के तहत अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

नशे के खिलाफ बड़ी सफलता में कोर्ट ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में आरोपी धन्नू उर्फ गुरूदयाल कश्यप को 10 साल कठोर कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी से 6400 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए थे।

वहीं, क्रिकेट सट्टे पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। आईपीएल से पहले शहर के खाईवालों के घरों में दबिश देकर 2-3 सट्टेबाजों को पकड़ा गया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button