अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोप में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय कुमार बघेल पिछले तीन महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नागपुर के एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और बिलासपुर लाया गया।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने कथित रूप से जबरन दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। मामले की शिकायत मिलने पर सरकंडा थाना में अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button