अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के राजिम में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 386 कनेक्शन कटे

गरियाबंद। जिले के राजिम क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 386 बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। खास बात यह रही कि बिजली विभाग ने सभी कनेक्शन आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए GPS सिस्टम के माध्यम से काटे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण कंपनी नवापारा-राजिम संभाग द्वारा लंबे समय से बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान विभाग को पता चला कि 386 उपभोक्ताओं पर कुल 71 लाख 35 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। लगातार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी बकायादारों के कनेक्शन काट दिए।

इसके अलावा, स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ के मामलों में भी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी करने वाले 31 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्मार्ट मीटर के माध्यम से ऑनलाइन डिस्कनेक्ट कर दिए गए हैं।

बिजली विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ऐसी ही कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button