अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

राजनांदगांव में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

राजनांदगांव। जिले में गुरुवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहली घटना चिचोला थाना क्षेत्र के मरकाटोला के पास रात करीब 8 बजे हुई। बजरंगपुर नवागांव निवासी 40 वर्षीय शोभित चंद्रवंशी अपनी पत्नी के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर दो दोस्तों के साथ बाइक से घटनास्थल जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक में सवार उनके दो साथी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। इससे पहले शोभित की पत्नी अपने बेटे और एक रिश्तेदार के साथ बाइक से नवागांव लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं।

दूसरी घटना नए साल के पहले दिन मोहला थाना क्षेत्र में हुई, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम कंदाड़ी निवासी 22 वर्षीय सेवन चिराम और फकीर खरे आईटीआई के छात्र थे।

दोनों नए साल पर दोस्तों के साथ पिकनिक से लौट रहे थे, तभी अंधेरे में खड़े ट्रक से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button