अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

3 दर्जन एक्टिवा चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित 21 गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को अज्ञात वाहन चोरों की पतासाजी और शीघ्र गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पुलिस के अनुसार, एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने रवि भवन पार्किंग और आसपास के इलाकों में लगातार एक सप्ताह तक कैंप कर निगरानी की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बोरियाकला मुजगहन निवासी रोशन रात्रे को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मास्टर चाबी की मदद से रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब 03 दर्जन एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया।

मुख्य आरोपी रोशन रात्रे चोरी की एक्टिवा को खपाने के लिए अपने परिचित कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था। ये तीनों आरोपी चोरी की गाड़ियों को खुद उपयोग में लेते थे या फिर गांव के रिश्तेदारों और परिचितों को बेच देते थे। पुलिस ने इनके जरिए चोरी की वाहन खरीदने वाले 17 अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर कुल 36 चोरी की एक्टिवा जब्त की गई हैं। इनमें से 24 एक्टिवा वाहनों के संबंध में थाना सिविल लाइन, डी.डी.नगर और गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस ने बताया कि एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा वर्ष 2026 में केवल 15 दिनों के भीतर कुल 44 चोरी की दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं। सभी 21 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे उम्र 22 साल निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर (मुख्य आरोपी)।
  2. कमल जांगडे पिता डेरहा राम उम्र 43 साल निवासी औरी सरकारी आस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी ।
  3. गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटेल उम्र 23 निवासी औरी सरकारी अस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी।
  4. मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे उम्र 37 साल निवासी ग्राम चींचा नवा रायपुर सेक्टर 07 थाना मंदिर हसौद रायपुर।
  5. कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम मारकण्डेय उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेमरा कुम्हारपारा थाना भखारा जिला धमतरी।
  6. साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे उम्र 25 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर
  7. लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम भुरका थान गोबरानवापारा चौकी चम्पारण जिला रायपुर।
  8. भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय उम्र 30 साल निवासी ग्राम मेण्डरका थाना कुरूद जिला धमतरी।
  9. हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव उम्र 27 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर।
  10. ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजू लाल गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदनी जिला दुर्ग।
  11. धनेश्वर टण्डन पिता पति राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरानवापारा रायपुर।
  12. केदार पाटले पिता दसवंत पाटले उम्र 39 साल निवासी ग्राम कल्ले थाना कुरूद जिला धमतरी।
  13. अनुप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े उम्र 49 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  14. संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  15. प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  16. विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले उम्र 40 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  17. संतोष निर्मलकर पिता गेन्दु निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  18. मनोज बघेल पिता इन्द्रराम बघेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  19. सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  20. इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
  21. मोंटू बघेल पिता कलीराम बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button