अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

महिला केके रेल लाइन में ट्रेन से कटी, मौत

दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम कावडग़ाँव के पास एक महिला कल रेलवे पटरी को पार करने के दौरान अचानक उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

मामले के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 वर्षीय महिला केके रेललाइन में आ पहुंची, जहां उसे ट्रेन आते दिखाई नहीं दिया और उसकी चपेट में आ गई। इस घटना में घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पतासाजी कर रही है, वहीं महिला के पास से किसी भी तरह से कोई भी दस्तावेज नहीं मिले है, जिससे कि उसकी पहचान हो सके।

फिलहाल शव को पीएम घर मे रखा गया है, जहाँ परिजनों में आने के बाद ही पीएम करवाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button