अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कांकेर में दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, AK-47 के साथ पहुंचे पुलिस के पास

कांकेर। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि एसपी निखिल राखेचा ने की है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। पुलिस ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है।

गौरतलब है कि नक्सलवाद समाप्ति की निर्धारित समयसीमा के दिन ही यह आत्मसमर्पण हुआ, जिसे सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, कांकेर के जंगलों में अभी भी करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी है, जिनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button