अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस कस्टडी से भागे तीन नाबालिग, दो पकड़ाए, एक अब भी फरार

रायपुर। राजधानी में चोरी के मामले में पकड़े गए तीन नाबालिग उरला पुलिस की कस्टडी से भाग निकले। घटना बीरगांव क्षेत्र में उस समय हुई, जब उन्हें बाल न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस वैन से ले जाया जा रहा था।

बताया गया कि गाड़ी का दरवाजा अंदर से बिना चाबी के खुल गया, जिसका फायदा उठाकर तीनों नाबालिग चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत पीछा किया, लेकिन वे घनी बस्ती में छिपकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर त्वरित कार्रवाई की, जिसमें दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया, जबकि एक अब भी फरार है। उसकी तलाश के लिए आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कस्टडी सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button