छत्तीसगढ़

मनोज अग्रवाल बने अध्यक्ष, डॉ. मनीष मंडल को सौंपी गई कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ उद्योग जगत में हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में आगामी कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 के लिए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। चेम्बर के अध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल (महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड) को चुना गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डॉ. मनीष मंडल (आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव पद पर अनिल कुमार अग्रवाल, कार्यकारी महासचिव के रूप में बांकेबिहारी अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. विजय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जीआर ग्रुप के रमेश अग्रवाल ने निभाई, जबकि महासचिव के रूप में नंदन ग्रुप के अशोक कुमार अग्रवाल ने संगठन को अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही उस कार्यकाल में सीईओ के रूप में सुदीप्तो चटर्जी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टील चेम्बर राज्य के समस्त स्टील उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाला प्रमुख संगठन है, जो उद्योगों के हितों की रक्षा, नीति संवाद और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button