छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी, 4 दिन में 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। प्रदेश में असर दिखा रहा मौसम सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और आगामी चार दिनों में तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

सोमवार को रायपुर समेत कई जिलों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड और अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के बाद केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे आगे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button