अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में फिर गैंगवार, बालाजी चौक पर दो गुटों में खूनी झड़प

रायपुर। राजधानी में गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भाठागांव में हुए विवाद के दो दिन बाद सोमवार शाम बालाजी होटल चौक स्थित आरवीएच कॉलोनी में दो गुटों के बीच सरेआम खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक शाम करीब 5:30 बजे अमन ठाकुर, आयुष ठाकुर, पीयूष सिंह और दूसरी ओर अनिकेत डोंगरे व जीवन डोंगरे आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ और देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

इसी दौरान अनिकेत ने अमन पर लोहे की वस्तु से हमला कर दिया, जबकि अमन ने भी कटारनुमा हथियार से वार किया। घटना के बाद दोनों गुट अलग हुए और देर रात थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button