छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में विश्वकर्मा जयंती पर 5 दिवसीय आयोजन:रक्तदान और आंखों की जांच का शिविर भी लगेगा

रायपुर। रायपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर 5 दिवसीय आयोजन जारी है। इसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसके साथ ही समाज के काम और लोगों की सेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान रक्तदान और आंखों की जांच के शिविर लगाने की जानकारी भी दी गई।
इस कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, विश्वकर्मा समाज कई पीढ़ियों से निर्माण और कारीगरी के काम से जुड़ा है। पहले बैलगाड़ी और उसके पहिए बनाने से लेकर आज के आधुनिक निर्माण तक समाज के लोगों ने अपने हुनर से योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों के साथ कई बड़े उद्योग भी हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र सहित कई जगहों पर प्रदेश की निर्माण क्षमता दिखाई देती है।
अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों को आगे बढ़ने में मदद दी जा रही है। उन्होंने समाज से बच्चों और युवाओं को अपने पारंपरिक काम से जोड़ने और नए तरीकों को सीखकर आगे बढ़ने की बात कही।
विधायक सुनील सोनी ने भी भगवान विश्वकर्मा को मेहनत और काम का प्रतीक बताया। विधायक पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button