अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 31.50 लाख की धोखाधड़ी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ साइबर अपराध और ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन लोग शेयर ट्रेडिंग के मोटा लाभ कमाने के चक्कर में ठगी का शिकार हो जाते हैं। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम तरीघाट निवासी प्रार्थी खिलेश्वर सिन्हा 31 लाख 50 हजार रुपये धोखाधड़ी का शिकार हो गया।

शिकायत पर पाटन पुलिस ने श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म के संचालक अंकुश सुरेश जैन और अन्य आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी खेती और शेयर मार्केट में निवेश का काम करता है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह यूट्यूब के माध्यम से जानकारी एकत्र कर 18 अगस्त 2025 को 47 एसबीएसबीएल कम्युनिटी नमक वाट्सएप ग्रुप से जुड़ा।

जिसमे लाभ देने वाले स्टॉक खरीदने के लिए सुझाव दिया जाता था।
इस वाटसअप ग्रुप के एडमिन अंकुश सुरेश जैन ने प्रार्थी को श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म नमक एप से ट्रेडिंग करने का सुझाव दिया।

तब प्रार्थी उक्त एप के माध्यम से ट्रेडिंग करने लगा और लगभग 31.50 लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाया और जब पैसा निकलना चाह तब पैसा नहीं निकल रहा था। तब प्रार्थी ने अंकुश सुरेश जैन से उसके मोबाइल नंबर से संपर्क किया। तब प्रार्थी को उन्होंने कि प्रॉफिट काम्पीटीशन चल रहा है इसलिए नहीं निकल रहा है बोलकर और इन्वेस्ट करने के लिए बोला।
पैसा निकालने का हर प्रयास असफल हुआ तब प्रार्थी को ठगी होने का अहसास हुआ। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उक्त वाट्सएप ग्रुप के एडमिन अंकुश सुरेश जैन ने उसके मोबाइल में श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म नमक फर्जी एप इंस्टाल कराकर 3150000 रुपये का धोखाघड़ी किया है। शिकायत पर पुलिस ने अंकुश सुरेश जैन और उसके अन्य साथी के खिलाफ धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button