छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में गणेश पंडालों की बिजली सुरक्षा जांच:अफसरों ने किया निरीक्षण

रायपुर। गणेशोत्सव के दौरान बिजली से होने वाले हादसों को रोकने के लिए रायपुर के रावण भाटा जोन में बिजली विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। नगर संभाग दक्षिण की टीम ने क्षेत्र के गणेश पंडालों में पहुंचकर आयोजकों को बिजली का सुरक्षित इस्तेमाल करने की जानकारी दी।
टीम ने पंडालों में बिजली कनेक्शन और वायरिंग को लेकर जरूरी सावधानियां बताईं। साथ ही आयोजकों को अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी समझाई।
सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा, कनिष्ठ अभियंता आदित्य वाजपेयी और विभागीय कर्मचारियों ने गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। टीम ने कुल 14 गणेश पंडालों को बिजली सुरक्षा को लेकर नोटिस दिए।
आयोजकों को अधिकृत अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन भी दिए गए। इनमें से 6 पंडालों को अस्थायी कनेक्शन जारी किया जा चुका है। इन पंडालों में मीटर के जरिए बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने पंडाल संचालकों को तार, स्विच बोर्ड और अन्य बिजली उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्हें खराब या कटे तारों का इस्तेमाल नहीं करने और खुले तारों से दूर रहने को कहा गया। साथ ही पंडाल की संरचना और बिजली की व्यवस्था के बीच पर्याप्त दूरी रखने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button