छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 70 गाड़ियों पर एक्शन

रायपुर। रायपुर में रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। 4 अक्टूबर की दरमियानी रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर लगाए गए जांच पॉइंट में 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। इनमें 48 ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते मिले।
खास बात यह रही कि, कार्रवाई की जद में आए वाहनों में 36 दोपहिया और 34 कारें थीं। यानी एक ही रात में 70 निजी वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप भी कार्रवाई में शामिल रहे।

डीसीपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देश में वाहन ड्राइवरों का ब्रीथ एनालाइजर से टेस्ट हुआ। शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 48 ड्राइवरों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई।
वहीं, मोटरयान अधिनियम के दूसरे नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई।
पुलिस की कार्रवाई में 36 दोपहिया और 34 कारें शामिल रहीं। इसके अलावा 8 ट्रक-टैंकर, एक बस और एक पिकअप चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के मुताबिक, शराब पीकर वाहन चलाने से चालक की निर्णय लेने की क्षमता और प्रतिक्रिया का समय प्रभावित होता है। इससे अचानक ब्रेक लगाने, मोड़ लेने या सामने आए खतरे पर प्रतिक्रिया देने में देरी हो सकती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button