अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

50 लाख की धोखाधड़ी मामले में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता, सभी अरेस्ट

दुर्ग। लोगों से पैसा जमा करा कर लगभग 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि एमसीएक्स कंपनी द्वारा प्रतिमाह 3 से 7 प्रतिशत लाभांश देने का झांसा देकर राशि इन्वेस्ट कराकर फर्जी बॉन्ड पेपर देकर अपने खाते में छल पूर्वक 49,50,000 रुपए जमा करा कर धोखाधड़ी किए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश चंद्र पाढी 25 सितंबर को संबलपुर से गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है जो वर्तमान में केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है। इस प्रकरण में अन्य आरोपी संतोष कुमार आचार्य निवासी ग्राम भानु पाली जिला संबलपुर ओडिशा को गिरफ्तार किया गया है। संतोष कुमार आचार्य सर्किल जेल संबलपुर में निरुद्ध था जिसे न्यायालय के आदेश अनुसार सर्किल जेल संबलपुर से आरोपी को दुर्ग लाया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button