छत्तीसगढ़

CTET और रविवि की परीक्षा एक ही दिन, NSUI ने उठाई तिथि परिवर्तन की मांग

रायपुर । 7 फरवरी 2026 को CTET परीक्षा और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होने से छात्रों में रोष व्याप्त है। बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं, जो दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, ऐसे में एक ही तिथि पर परीक्षा होना उनके भविष्य के साथ अन्याय माना जा रहा है।इसी मुद्दे को लेकर एनएसयूआई जिला रायपुर के महासचिव संस्कार पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालय की 7 फरवरी को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई है।

एनएसयूआई महासचिव संस्कार पांडे ने कहा कि यदि परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं किया गया तो सैकड़ों छात्र किसी एक महत्वपूर्ण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं, जिससे उन्हें शैक्षणिक, मानसिक और करियर से जुड़ी गंभीर क्षति उठानी पड़ेगी। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।

वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल ने एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से ले रहा है और इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि यदि छात्रहित में फैसला नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलनात्मक रास्ता अपनाने को मजबूर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button