छत्तीसगढ़देश दुनियांराजनीति और चुनाव

10 जनवरी से शुरू होगा बस्तर पंडुम 2026, राष्ट्रपति और गृहमंत्री होंगे शामिल

बस्तर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से इस वर्ष भी ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना है।

आयोजन से पूर्व 2 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम का लोगो और थीम गीत लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

बस्तर पंडुम का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 10 से 20 जनवरी तक बस्तर संभाग के विभिन्न जनपदों में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरे चरण में 24 से 29 जनवरी तक जिला स्तरीय आयोजन किए जाएंगे। अंतिम चरण में 2 से 6 फरवरी तक संभाग स्तरीय कार्यक्रम होंगे, जिसमें राष्ट्रपति और गृहमंत्री की सहभागिता प्रस्तावित है।

इस वर्ष बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न देशों में कार्यरत भारतीय राजदूतों को आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई है, ताकि वे बस्तर की अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और जनजातीय जीवन शैली से रूबरू हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button