अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कृषि महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में मारपीट, FIR दर्ज

रायपुर। तेलीबांधा स्थित कृषि महाविद्यालय के मंडपम में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। पीएचडी अंतिम वर्ष के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि अनुराग गवेल, गगन निषाद और उनके साथियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट की।

छात्र के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में छात्र के होंठ, माथे, गर्दन और सीने में चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद छात्र कमल साहू ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाविद्यालय प्रशासन भी मामले की आंतरिक जांच कर रहा है। छात्रों ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button