अपराध और हादसादेश दुनियां

लॉरेंस विश्नोई गैंग ने करवाई कनाडा में कबड्डी प्लेयर के ठिकाने पर फायरिंग

नई दिल्ली। साल 2026 में एक बार फिर कबड्डी प्लेयर्स गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी देविंदर मान उर्फ देव मान के कनाडा स्थिति ठिकानों पर फायरिंग हुई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि कनाडा के सरे (डेल्टा) में 8465 ब्रुक रोड पर, देविंदर मान उर्फ देव मान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी हम लेते हैं। गैंग ने कहा कि देविंदर मान, देव मान कंपनी का मालिक है और एक युवा कबड्डी प्रमोटर है।

अंजाम भुगतने की चेतावनी
गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कि देविंदर मान उर्फ देव मान के घर पर हुई फायरिंग में उसका हाथ है। गैंग ने कहा कि क्योंकि हमने उसे पहले समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। उसने एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की की और बदमाशों का नाम लेकर धमकियां देता रहा। ऐसे लोगों के साथ जो भी काम करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

गुजरात की जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई
बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में बंद है। वह सलाखों के पीछे से अपना क्राइम सिंडिकेट चलाता है और हत्याओं से कथित लिंक के लिए इंटरनेशनल जांच का सामना कर रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा गिरफ्तार
अभी हाल में ही सीबीआई ने मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स के साथ मिलकर इंटरपोल के ज़रिए अमेरिका से वॉन्टेड भगोड़े अमन उर्फ़ अमन कुमार उर्फ़ अमन भैंसवाल को भारत वापस लाने में कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने कन्फर्म किया कि अमेरिका से डिपोर्ट किया गया यह भगोड़ा 7 जनवरी को भारत आया और उसे हरियाणा पुलिस की एक टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टडी में ले लिया। CBI के मुताबिक, अमन हरियाणा पुलिस को मर्डर, दंगा और क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी समेत कई सीरियस क्रिमिनल केस में वॉन्टेड है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button