अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

रायपुर में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कोकिन के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक अंतर्राज्यीय आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16.56 ग्राम कोकिन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹8.38 लाख आंकी गई है।

यह कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे रोड, चूनाभट्ठी स्थित पुरानी शराब दुकान के पास की गई, जहां आरोपी कोकिन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। 18 दिसंबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष नरेश पांडेय (22 वर्ष) निवासी सिविल लाइन, गोंदिया (महाराष्ट्र) बताया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 334/25, धारा 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है और संगठित ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी/एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button